Homeबदायूंसाप्ताहिक बन्दी में दुकानें रखें बन्द, अन्यथा होगी कार्यवाही

साप्ताहिक बन्दी में दुकानें रखें बन्द, अन्यथा होगी कार्यवाही

साप्ताहिक बन्दी में दुकानें रखें बन्द, अन्यथा होगी कार्यवाही

अंकित सक्सेना
बदायूँ। श्रम परिवर्तन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में नगर पालिका परिषद उझानी बदायूँ में साप्ताहिक बन्दी सुनिश्चिक कराये जाने हेतु श्रम प्रवर्तन अधिकारी सतेन्द्र मिश्र द्वारा कार्यवाही की गयी। उन्होंने बताया कि उप्र दुकान एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान अधिनियम 1962 के अन्तर्गत नगर उझानी में बुधवार का दिन साप्ताहिक बन्दी हेतु निर्धारित किया गया है किन्तु जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद शहर उझानी में कई दुकाने खुली होने की शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर श्रम विभाग की टीम ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुये खुली पायी गयी 38 दुकानों के विरूद्ध उप्र दुकान एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान अधिनियम 1962 के अन्तर्गत नोटिस जारी किये गये हैं। साथ ही बाल श्रम अभियान के अन्तर्गत उझानी में 6 निरीक्षण कर 7 किशोर श्रमिकों को कार्य से मुक्त कराया गया।

उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद बदायूँ में 4 निरीक्षण तथा 7 किशोर श्रमिकों को कार्य से मुक्त कराया गया। टीम के साथ ही एएचटीयू प्रभारी रविन्द्र शर्मा, चाइल्ड लाइन से कमल शर्मा, पुरुषोत्तम एवं रवि कुमार बाल संरक्षण अधिकारी बदायूँ श्रम विभाग से विचित्र सक्सेना, रूपेश यादव एवं नरेश बाबू राना एवं आमिर खान उपस्थित रहे। उन्होंने जनपद के सभी दुकानदारों एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान के स्वामियों से अनुरोध है कि जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरश: पालन करना सुनिश्चित करें तथा साप्ताहिक बन्दी हेतु निर्धारित दिवस को अपनी दुकाने बन्द रखें, अन्यथा श्रम विभाग को अधिक कड़ी कार्यवाही करने के लिये बाध्य होना पड़ेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read