Homeबदायूंआबकारी विभाग ने 215 लीटर शराब बरामद करते हुये 10 को दबोचा

आबकारी विभाग ने 215 लीटर शराब बरामद करते हुये 10 को दबोचा

आबकारी विभाग ने 215 लीटर शराब बरामद करते हुये 10 को दबोचा

अंकित सक्सेना
बदायूं। आबकारी आयुक्त के आदेश पर चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत ज़िलाधिकारी मनोज कुमार के आदेश पर ज़िला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के थाना मूसाझाग, थाना इस्लामनगर, थाना उघैती, थाना फ़ैज़गंज बेहता, थाना अलापुर और थाना कादरचौक व थाना उझानी के संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कुल 215 लीटर अवैध शराब बरामद कर कुल 10 अभियोग दर्ज किये।

टीम ने परचूनी की दुकानों पर छापा मारा और गांव में दबिश दी। कुल 10 व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया। टीम में आबकारी निरीक्षक रोहित शर्मा, प्रकाश कुमार, चमन सिंह और सुनील सिंह मय स्टाफ़ रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read