Homeहरदोईभू—माफिया, दबंग, अपराधी व अराजक तत्वों की गतिविधियों की जानकारी रखें: एसपी

भू—माफिया, दबंग, अपराधी व अराजक तत्वों की गतिविधियों की जानकारी रखें: एसपी

भू—माफिया, दबंग, अपराधी व अराजक तत्वों की गतिविधियों की जानकारी रखें: एसपी

हरदोई। अतरौली थाने में आहूत थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उपस्थित कानून गो एवं लेखपालों से कहा कि भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण के लिए गांवों का स्थलीय निरीक्षण करें और गांव चौपाल लगाकर दोनों पक्षों के समक्ष उक्त विवाद को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकारी एवं गरीबों की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों से गम्भीरता लेते हुए पुलिस कार्मिकों की संयुक्त टीम के साथ अवैध कब्जों की पैमाईश करें और अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्व तत्काल एफआईआर दर्ज कर मुकदमा कायम करायें। जिलाधिकारी ने गांवों में ग्राम चौपाल आदि कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बतायें और गांव के सबसे निचले पायदान के गरीब पात्र लोगों को आवास, शौचालय, राशन कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड एवं रोजगार परक योजनाआ का लाभ दिलायें। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व टीम के समन्वय बनाकर गांवों में भूमि, मकान आदि पर अवैध कब्जों को कब्जा मुक्त कराने में सहयोग करें और शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए क्षेत्र के भूमाफिया, दबंग, अपराधी तथा अराजक तत्वों की गतिविधियों की जानकारी नियमित बीट सिपाहियों एवं चौकीदारों से लें और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनात करते हुए रात्रि की गस्त बढ़ायें। थाना समाधान दिवस में जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, तहसीलदार, थानाध्यक्ष, कानून गो, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read