जायसवाल विकास समिति द्वारा कत्थक नृत्यांगना डा.रुक्मिणी का किया गया सम्मान
अजय जायसवाल
गोरखपुर। जायसवाल विकास समिति एवं जायसवाल महिला विकास समिति द्वारा होटल गंगेज में सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना डा.रुक्मिणी जायसवाल के गोरखपुर आगमन पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला विकास समिति की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ रंगकर्मी रीना जायसवाल ने डॉक्टर रुक्मिणी द्वारा नृत्य कला विधा में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि वह लखनऊ घराने की पंडित लच्छू जी महाराज की शिष्या रही है। डॉक्टर कुमकुम घर के संरक्षण में आपने नृत्य की तालीम ली है।
देश विदेश में 150 से ज्यादा सफल प्रस्तुतियां दी हैं। जिसमें प्रमुख है मेक्सिको, ग्वाटेमाला, जकार्ता, बाली आदि। आप लखनऊ दूरदर्शन की एंकर होने के साथ-साथ अनेक टेली फिल्मों में भी कार्य किया है। इस अवसर पर जायसवाल विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बृजेंद्र स्वरूप जायसवाल ने कहा कि डॉ.रुक्मिणी द्वारा के कला विधा में किए गए कार्यों के लिए हमारा जायसवाल समाज आज उन्हें सम्मानित करते हुए सभी समाज के बंधु, भगिनी गौरवान्वित हुए।
संरक्षिका उषा किरण, अध्यक्ष रीना जायसवाल, महामंत्री सीता जायसवाल ने डा.रुक्मिणी का माल्यार्पण एवं जायसवाल विकास समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र स्वरूप, महामंत्री अजय जायसवाल ने शाल एवं उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महामंत्री अजय जायसवाल ने कहा कि आपकी कला साधना को देखकर हम सभी अभिभूत हैं। शास्त्रीय कला के प्रति आपका समर्पण हमारे देश समाज की उन्नति में सहायक है।
मीडिया प्रभारी सुरेश ने कहा कि डॉ.रुक्मणी जी ने पिछले 20 वर्षों से गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन कर रही हैं। हम सभी उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री नरेंद्र जायसवाल ने किया। सम्मान कार्यक्रम में सुरेश जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, शाश्वत देव, डॉ.आर्येन्दु द्विवेदी एवं अन्य समाज के पदाधिकारी एवं एवं सदस्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सीता जायसवाल ने दिया। डा.रुक्मणी जायसवाल ने सभी समाज के बन्धुओं को सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।