Homeजालौनदर्जन भर लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की हुई कार्रवाई

दर्जन भर लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की हुई कार्रवाई

दर्जन भर लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की हुई कार्रवाई

रंजीत सिंह
जालौन। अपराधों को रोकने के लिए कोतवाली पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। गिरोह बनाकर अपराध करने के मामले में पुलिस ने बारह लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कोतवाली पुलिस सक्रियता दिखा रही है। इसके लिए पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली पुलिस ने गिरोह बनाकर अपराध करने में लिप्त बारह लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की संस्तुति भेजी थी जिस पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई की संस्तुति दे दी है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद सोनू, उपेंद्र, वकील, गोलू, अभिषेक, अंकित, रेनू, मृगलेंद्र, अंशुलू, अनिल, अरविंद के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। उक्त संदर्भ में कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि विभिन्न अपराधों में लिप्त बारह लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read