भारी वाहनों के लिए जोल्हूपुर मोड़ से हमीरपुर मार्ग एक माह के लिए बंद
रंजीत सिंह
कालपी, जालौन। जोल्हूपुर रेलवे क्रासिंग पर होने वाले निर्माण कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर एक माह के लिए भारी वाहनों के लिए जोल्हूपुर मोड़ से हमीरपुर मार्ग बंद किया जा रहा है। अब कानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हमीरपुर होकर कदौरा जाना पड़ेगा। मालूम हो कि जोल्हूपुर मोड़ रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य काफी समय से अधूरा पड़ा है जिससे अक्सर जाम लगा रहता है।
बीते कई महीनों से इस निर्माण कार्य को चालू करने को लेकर जद्दोजहद चल रही थी तथा मौरम घाट संचालक चाहते थे कि वनवे भारी ट्रैफिक चलता रहे जिससे उन्हें नुकसान न उठाना पड़े लेकिन जिला प्रशासन के प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी। आखिर जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से एक माह के लिए अभी फिलहाल भारी वाहनों पर रोक लगा दी है तथा रूट को परिवर्तित किया गया है। अब हल्के वाहन ही इस रास्ते से आएंगे व जाएंगे। बाकी कदौरा जाने के लिए हमीरपुर होकर ही कदौरा आना पड़ेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












