Homeभारतपुलिस की मौजूदगी में कश्मीरी छात्रों के साथ हुई मारपीट, वीडियो हुआ...

पुलिस की मौजूदगी में कश्मीरी छात्रों के साथ हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

पुलिस की मौजूदगी में कश्मीरी छात्रों के साथ हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

सोनू सिंह
आगरा। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तान की जीत होने पर जश्न मनाने वाले तीन कश्मीरी छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को कोर्ट में पेशी के लिए दीवानी लाया गया था लेकिन यहां पर तीनों कश्मीरी छात्रों को कुछ लोगों ने अपना निशाना बना लिया। भारत माता के जयकारे लगाते हुए कुछ युवा पहुंचे और जैसे ही कश्मीरी छात्रों को देखा तो न्यायालय के बाहर मारपीट शुरू कर दी। एक घटना से दीवानी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कश्मीरी छात्रों के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला दीवानी परिसर के अंदर का है। पाकिस्तान की जीत पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले तीन कश्मीरी छात्रों को आज पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया था। तीनों कश्मीरी छात्रों की पेशी के बाद जब उन्हें जेल ले जाने के लिए उन्हें कोर्ट से बाहर लाया गया तो वहा पहले से ही कुछ युवा मौजूद थे जिन्होंने तीनों कश्मीरी छात्रों को देख कर हमला बोला दिया। पुलिस की मौजूदगी में तीनों कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने हमला करने वाले युवाओं से बचाकर उन्हें गाड़ी में बिठाया और ले जाने लगे तो आक्रोशित युवक जीप के पीछे भागते हुए नजर आए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read