पैसे न देने पर कलयुगी बेटे ने मां के साथ किया ऐसा, जानकर हो जाएगे हैरान
सचिन चौरसिया
ऊंचाहार, रायबरेली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव धमधमा मजरे बहेरवा में कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला को पड़ोसियों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गाँव निवासी गया देवी 60 वर्ष का कहना है कि उनका बड़ा बेटा आये दिन विवाद करता है।
सुबह उनसे पैसे की मांग कर रहा था, जब हमने पैसा देने से मना किया तो आरोप है कि उसने डंडे से उनकी पिटाई कर दी जिससे बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसियों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि मारपीट में घायल महिला सीएचसी आई थी जिसका उपचार किया गया है। कोतवाल सजंय त्यागी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











