कलयुगी मां ने रिश्ता किया कलंकित, झोले में मिला नवजात शिशु का शव
सपा विधायक के खजूर गांव का है मामला, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। नवरात्रि पर लोग मां के आराधना में लगे हुए हैं किंतु जिले कि एक अज्ञात कलयुगी मां ने रिस्ते को कलंकित कर दिया है। दरअसल पूरा मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खजूर गांव में सपा विधायक के आवास के पास समाज को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है।

दरअसल गांव के एक नाले के किनारे झोले में नवजात शिशु का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई सबसे ज्यादा महिलाओं की भीड़ देखने को मिली हर महिला उस मां को कोस रही थी जिसने इस कृत्य को अंजाम दिया है। सभी के मुंह से यही आवाज निकल रही थी कि नवरात्रि के दिनों में लोग अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए देवी-देवताओं के दरबार में जाकर मत्था टेकते हैं और जिन लोगों को औलाद का सुख नहीं मिलता है। वह औलाद के लिए मन्नत मांगते हैं लेकिन जिस तरह से झोले में भरकर नवजात शिशु को नाले के किनारे फेंक दिया गया है। ऐसे में समझा जा सकता है कि जिस मां ने जन्म दिया वह कलयुगी मां से कम नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















