HomeJaunpurJaunpur News : ग्राम विकास अधिकारी के स्थानान्तरण के आश्वासन पर सुलझा...

Jaunpur News : ग्राम विकास अधिकारी के स्थानान्तरण के आश्वासन पर सुलझा विवाद

Jaunpur News : ग्राम विकास अधिकारी के स्थानान्तरण के आश्वासन पर सुलझा विवाद

छुट्टा पशुओं की खबर से नाराज सेक्रेटरी ने पत्रकार के घर को बुलडोजर से गिराने की दी थी धमकी
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम रामपुर सकरा में स्थानीय पत्रकार ने गांव में छुट्टा पशुओं के कारण फसल की बर्बादी और सांडों के तांडव का मामला प्रमुखता से उठाया था जिससे नाराज ग्राम विकास अधिकारी ने पत्रकार सुनील पांडेय के दशकों पुराने मकान को अवैध बताते हुए बुलडोजर से गिराने की धमकी दी थी। इसके बाद पत्रकार आक्रोशित हो उठे स्थानीय पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह का घेराव करके उन्हें ज्ञापन सौंपा था।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

जिले की कई अन्य तहसीलों के भी पत्रकारों ने मामले को गंभीरता से उठाया था। अपने अपने तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर सेक्रेटरी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। पत्रकारों के बढ़ते दबाव के बीच उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह और खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने मंगलवार को दोनों पक्षों को सुलह समझौते के लिए तहसील स्थित सभागार में आमंत्रित किया था। पत्रकारों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि सेक्रेटरी के खिलाफ न सिर्फ पत्रकार वर्ग, बल्कि सकरा रामपुर गांव के प्रधान और जनता भी हैं ऐसे में उनका स्थानांतरण किया जाना न्यायोचित और जनहित में होगा जिसके बाद उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि आचार संहिता हटते ही ग्राम विकास अधिकारी का स्थानांतरण अन्यत्र कर दिया जाएगा। पत्रकारों ने एसडीएम ज्योति सिंह और खंड विकास अधिकारी अश्मिता सेन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि विवाद को लंबा न खींच करके अधिकारियों ने जनहित के अनुरूप निर्णय लिया है। इस मौके पर राम प्रताप सिंह, अनिल पांडेय, दीपक शुक्ला, अनुराग सिन्हा, अभिषेक सिंह, विपिन मौर्य एडवोकेट सहित पत्रकार मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read