न्यायप्रिय पुलिस ऑफिसर एडीसीपी हुई सम्मानित
जितेंद्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की तेज तर्रार महिला पुलिस ऑफिसर एडीसीपी महिला और अपराध ममता रानी चौधरी को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए पत्रकार व अधिवक्ता समाज के लोगों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।बताते चले कि एडीसीपी महिला और अपराध के नेतृत्व में महिला हिंसा से संबंधित मामलों में काफी कमी आई है साथ ही साथ महिलाओं और बालिकाओं के अंदर उनकी हक और अधिकार के प्रति जागरूकता भी आई है वही इस सन्दर्भ में एडीसीपी ममता रानी ने कहा कि मेरा हमेशा से ही यह प्रयास रहता है कि पीड़िताओं को त्वरित सहायता व न्याय मिले जिसके लिए मैं और पूरी पुलिस टीम तत्पर रहती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















