जल जीवन मिशन के कार्यों का ब्लाक अधिकारियों ने किया निरीक्षण
अतुल राय
वाराणसी। बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने ग्राम पंचायत बलुआ मे जल जीवन मिशन के कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सेक्रेटरी चंचल रेड्डी और बोरिंग टेक्नीशियन अजय सिंह मौजूद रहे। बलुआ मे कुल छः राजस्व ग्रामो मे बड़वापुर, इटवा और घूरीपुर मे पाइप ही नही बिछाई गई है, न ही टोंटी ही लगा पाया गया। शेष राजस्व ग्रामों मे सिर्फ मेन रोड पर पाइप लाइन का कार्य हुआ मिला। एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने निर्माणाधीन टण्की का भी मुआयना किया। मौके पर सिर्फ बोरिंग रूम व पीलर बना पाया गया। मौके पर कोई मिस्त्री, मजदूर या अभियन्ता नही मिले। जितेन्द्र सिंह विक्की, धर्मेन्द्र पटेल, जवाहर राजभर व अन्य ग्रामवासियो ने शिकायत किया कि जल जीवन मिशन का कार्य वर्ष 2021 से चल रहा है परन्तु पूर्ण होने की निकट भविष्य मे सम्भावना नही दिख रही है। सारी सड़के आधी खोद कर क्षतिग्रस्त छोड़ी गई हैं। लोग आते जाते गड्ढे मे गिर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सेक्रेटरी चंचल रेड्डी, बोरिंग टेक्नीशियन अजय सिंह व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















