स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला के घर पहुंची संयुक्त सचिव
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला के घर पहुंची संयुक्त सचिव
निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के बेनीपुर (महेशपट्टी) गांव में शुक्रवार को पंचायती राज मंत्रालय (भारत सरकार) की संयुक्त सचिव रेखा यादव, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला गीता देवी के घर पहुंच (लघु उद्योग) पावर लूम से महिलाओं द्वारा उत्पादित होने वाले बनारसी साड़ी को देख सराहना किया व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से स्वयं सहायता समूह के बारे विस्तृत जानकारी लिया।
अवलोकन के बाद संयुक्त सचिव ने साड़ी के कच्चे माल, उत्पादन व मार्केटिंग से होने वाले मुनाफे व उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में महिलाओं से जानकारी ले समस्याओं के बारे में पूछा जिस पर महिलाओं ने बताया कि इस पावर लूम से एक दिन में लगभग दो साड़ियों का उत्पादन हो जाता है जिससे 400 रुपये लगभग की आमदनी होती है। बुनकर दर के अनुसार बिजली बिल न लिए जाने से अधिक बिजली बिल आने की समस्या महिलाओं ने रखी। इस पर संयुक्त सचिव ने (अक्षय ऊर्जा) सौर ऊर्जा से लघु उद्योग चलाने पर बल दिया।
बताते चले कि अगस्त माह में संतोषी मां स्वयं सहायता समूह की सचिव गीता देवी को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सम्मानित भी किया गया था। गीता देवी ने बताया कि समूह में गांव की विभिन्न बस्तियों की लगभग 4 सौ की संख्या में महिलाएं जुड़ विभिन्न प्रकार के छोटे घरेलू उद्योग, जैसे बकरी पालन, मछली पालन, पशुपालन में लगकर अपना तथा अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर रही है। इस दौरान रेखा यादव संयुक्त सचिव पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के साथ मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, एडीपीआरओ उपेंद्र पांडेय, डिप्टी डायरेक्टर पंचायती राज विभाग एके सिंह, खंड विकास अधिकारी विजय जायसवाल समेत अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।