HomeJaunpurजेसीआई जौनपुर युवा ने अनूठे अन्दाज में लोगों को दिया हेलमेट

जेसीआई जौनपुर युवा ने अनूठे अन्दाज में लोगों को दिया हेलमेट

जेसीआई जौनपुर युवा ने अनूठे अन्दाज में लोगों को दिया हेलमेट

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जेसीआई युवा ने एक अनूठे अंदाज में हेलमेट वितरण का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष आकाश केसरवानी की अध्यक्षता तथा जेसी सप्ताह चेयरमैन अवनीश केसरवानी और को-चेयरमैन श्रेयश जायसवाल के नेतृत्व में सिपाह तिराहा और ओलन्दगंज चौराहे पर किया गया। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि यमराज का वस्त्र धारण व्यक्ति द्वारा राहगीरों को रोका गया और उन्हें हेलमेट की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि जीडी शुक्ला ने जेसीआई युवा के इस कार्य की प्रशंसा करते हुये राहगीरों को हेलमेट की आवश्यकता को बारीकी से समझाया।
इसी क्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक सेठ ने भी इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जीवन रक्षक कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन होना चाहिए, ताकि समाज में जागरूकता फैलायी जा सके। मण्डल जेकॉम चेयरमैन गौरव सेठ ने भी जेसीआई युवा द्वारा आयोजित जेसी सप्ताह के इस कार्यक्रम की सराहना किया। वहीं एएनसी डांस एकेडमी टीम ने नाटक कराकर हेलमेट दिया।
इस आयोजन में अमन अस्थाना, राहुल प्रजापति, शुभम साहू, आर्यन सेठ, स्वतंत्र मौर्य, कोरियोग्राफर चांद सहित जनपद के सम्मानित पत्रकारों ने भी अपना विशेष योगदान दिया। यह कार्यक्रम सत्यम साहू और प्रियांशु साहू के सौजन्य से आयोजित हुआ था। कार्यक्रम के उपरान्त सचिव मोहित श्रीवास्तव ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read