HomeJaunpurखानपट्टी की प्रधान किरन जी नहीं रहीं

खानपट्टी की प्रधान किरन जी नहीं रहीं

खानपट्टी की प्रधान किरन जी नहीं रहीं

तेजस टूडे ब्यूरो
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह की छोटी बहन व खानापट्टी गांव की प्रधान किरन सिंह (62) का निधन शुक्रवार की भोर में हो गया। बीते सोमवार को ब्रेन हेमरेज के कारण उनका इलाज वाराणसी के हेरिटेज मेडिकल कालेज में चल रहा था। उनके असामयिक निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के कई शिक्षण संस्थानों व ब्लाक मुख्यालय पर शोकसभा कर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी शवयात्रा में बड़ी तादात में लोग शामिल होकर मृतका को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। बीते सोमवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ी तो परिजन शहर के ही एक निजी अस्पताल ले गये। हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी के हेरिटेज मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। शुक्रवार भोर में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव खानापट्टी पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद पार्थिव शरीर उनके शहर स्थित तारापुर कालोनी पर भी लाया गया। वहां भी लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार हेतु उन्हें राम घाट लाया गया जहां उनके पति व समाजसेवी विनय सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। रामघाट पर भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह के साथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शशिमोहन सिंह क्षेम, वशिष्ठ नारायण सिंह, रवींद्रनाथ सिंह, शशि प्रकाश सिंह, रत्नाकर सिंह, प्रदीप सिंह, डा. मधुकर तिवारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read