HomeJaunpurजेसीआई जौनपुर चेतना ने मनाया प्रयास दिवस

जेसीआई जौनपुर चेतना ने मनाया प्रयास दिवस

जेसीआई जौनपुर चेतना ने मनाया प्रयास दिवस

जौनपुर। विश्व मेंस्ट्रुल हाईजीन दिवस पर जेसीआई जौनपुर चेतना की अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जेसीआई चेतना ने सिपाह चौक में समूह महिलाओं के साथ मिलकर 47 सैनिटरी पैड बांटा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के निकट देवकली गांव में चौपाल लगाकर वहां की महिलाओं और लड़कियों को 92 सैनिटरी पैड बांटा गया।

साथ ही दोनों जगहों पर मासिक धर्म की स्वच्छता पर टॉक शो करवाया गया। कार्यक्रम संयोजक झांसी मिश्रा रहीं। इसी क्रम में डा. स्वापनिता होता ने मसिक धर्म की स्वच्छता पर आनलाइन टाक शो करवाया जिसमें संस्था के सदस्यों सहित कई अन्य लोगों के प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में झांसी मिश्रा की अहम भूमिका रही। बच्चियों व महिलाओं में मासिक धर्म में बरतनी वाले स्वच्छता नियमों पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें संस्था के सदस्यों सहित 12 वर्ष के ऊपर के बच्चियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दिवस पर 5 दिवस के जागरूकता मैराथन का आयोजन हुआ जिसमें संस्था सदस्यों ने लोगों को इस विषय के बारे में जागरूक करने के लिये अपने कदम बढ़ाये। सभी कार्यक्रम के उपरांत संस्थाध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव ने कहा कि यह सब हमारा एक प्रयास है। उक्त सभी कार्यक्रमों में रीता कश्यप, ममता गुप्ता, सोनी जायसवाल, मीरा अग्रहरि, शारदा गुप्ता सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही। अन्त में रजनी साहू ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read