Jaunpur News : दहेज हत्या के दो अभियुक्तों को सिकरारा पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिकरारा, जौनपुर। अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुकदमों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तरी हेतु चालाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के दिशा निर्देशन व पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिकरारा विवेक तिवारी ने धारा 498ए, 304बी भादंवि व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण अनीश पुत्र भोलानाथ एवं अंकुर पुत्र भोलानाथ निवासीगण कसनही थाना सिकरारा को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विवेक तिवारी थाना सिकरारा के अलावा उपनिरीक्षक मो. सैफ, आरक्षी रितेश सिंह, रमेश यादव शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















