Homeगोण्डाकर्नलगंज—गोण्डा में अवैध रूप से चल रही जेसीबी, हो रहा मिट्टी खनन...

कर्नलगंज—गोण्डा में अवैध रूप से चल रही जेसीबी, हो रहा मिट्टी खनन व पटाई कार्य

कर्नलगंज—गोण्डा में अवैध रूप से चल रही जेसीबी, हो रहा मिट्टी खनन व पटाई कार्य

जिम्मेदार प्रशासन मौन, उठ रहे गंभीर सवाल
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील व कोतवाली क्षेत्र के सकरौरा ग्रामीण में जेसीबी मशीनों के जरिए बिना किसी सरकारी अनुमति के तेजी से मिट्टी खुदाई और पटाई का कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा उठाए गए सवालों के बावजूद यह कार्य रात-दिन जारी है। मिट्टी पटाई के ठेकेदार से बातचीत में उसने दावा किया कि जिलाधिकारी गोंडा द्वारा इस कार्य की अनुमति दी गई है, जबकि तहसील के हल्का लेखपाल और उपजिलाधिकारी ने इसे पूर्ण रूप से अवैध घोषित किया है।

——इनसेट——
प्रशासनिक उदासीनता हो रही उजागर, जिम्मेदार अधिकारी मौन
हालांकि यह स्पष्ट रूप से अवैध कार्य है, लेकिन अब तक किसी सक्षम अधिकारी द्वारा इसे रोकने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब प्रशासन को अवैध गतिविधियों की जानकारी है, तब भी यह कार्य अनियंत्रित तरीके से क्यों जारी है?

——इनसेट——
जिलाधिकारी और एडीएम से सम्पर्क असफल
स्थानीय निवासियों ने इस अवैध कार्य की जानकारी जिलाधिकारी महोदया को देने के लिए उनके फोन पर संपर्क किया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। एडीएम गोंडा का भी फोन बंद था जिससे संबंधित अधिकारी से संपर्क स्थापित नहीं हो सका। यह स्थिति प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से इस मुद्दे पर गंभीरता की कमी को दर्शाती है।

——इनसेट——
कानून का पालन कराने में प्रशासन नाकाम
कर्नलगंज के सकरौरा क्षेत्र में हो रही यह अवैध गतिविधि प्रशासनिक ढांचे की विफलता को उजागर करती है। बिना अनुमति चल रहे इस कार्य को रोकने के लिए अब तक किसी तरह की कार्रवाई न होने से क्षेत्रीय लोग प्रशासनिक निष्क्रियता से खफा हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read