Homeजालौनप्रधानाचार्य की पिटाई से 9वीं का छात्र अस्पताल में भर्ती

प्रधानाचार्य की पिटाई से 9वीं का छात्र अस्पताल में भर्ती

प्रधानाचार्य की पिटाई से 9वीं का छात्र अस्पताल में भर्ती

मामला दर्ज करने के लिये एसपी से की गयी शिकायत
तकदीर सिंह इण्टर कॉलेज सिम्हारा न्यामतपुर का मामला
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई, जालौन। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम भगौरा निवासी प्रवेश कुमारी पत्नी हरिशंकर ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्र आर्यन जाटव तकदीर सिंह इण्टर कालेज सिम्हारा (न्यामतपुर) कक्षा 9बी में शिक्षा ग्रहण करता है। घटना 7 अक्टूबर को लगभग 9 बजे की है, जब आर्यन पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान मेज पर बैठने को लेकर छात्र धुर्व का आपस में विवाद हो गया जिसकी शिकायत प्रार्थनीय के पुत्र ने प्रधानाचार्य से की तो मौके पर प्रबंधक राजकुमार ने उसके पुत्र आर्यन को स्कूल से बाहर निकाल दिया तथा उसकी जमकर मारपीट कर डाली जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें भी आयी जिसकी बजह से वह बेहोश हो गया जो शाम तक घर नहीं आया तो उसकी तलाश की गयी। निपनिया चौराहा पर बेहोश पड़ा था जिसकी जानकारी उसके रिश्तेदार बृजेश कुमार ने फोन के माध्यम से दी। पीड़ित महिला का कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस चौकी जाकर की फिर भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं तो प्रार्थनी ने सरकारी एम्बुलेंस से उपचार के मेडिकल कालेज उरई लेकर आयी जिसका उपचार चल रहा है। पीड़ित दलित महिला ने स्कूल प्रबन्धक व प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग एसपी से उठाई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read