HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : गोमती में डूबने से युवक की हुई मौत, दूसरे...

JAUNPUR NEWS : गोमती में डूबने से युवक की हुई मौत, दूसरे की हालत गम्भीर

JAUNPUR NEWS : गोमती में डूबने से युवक की हुई मौत, दूसरे की हालत गम्भीर

श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के भड़ेहरी गांव स्थित गोमती घाट पर नहाने गये एक युवक की मौत हो गयी तथा दूसरे की हालत गंभीर है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार पराऊगंज बाजार व सरैया गांव के चार युवक गोमती नदी में नहाने गये थे जिसमें से एक कि नदी में डूबने से मौत हो गयी है।
राजीव मौर्य उर्फ राजा एवं सुरेन्द्र मौर्या निवासी सरैया थाना जलालपुर की नदी में डूबने से मौत हो गयी।

राजा अपने तीन दोस्त सौरभ गुप्ता, नीरज गुप्ता, मोनू गुप्ता के साथ रंग खेलने के बाद घर से चार किलोमीटर दूर भड़ेहरी गांव स्थित गोमती नदी के घाट पर नहाना गया था जहां चारों दोस्त नदी में नहा रहे थे। उसी दौरान नीरज का पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी मे चला गया। डूबने लगा जिसे बचाने के लिए राजीव मौर्य उर्फ राजा उसके पास बीच नदी में गया लेकिन खुद डूब गया। साथ वालों को आस—पास के मछुआरों ने बचा लिया लेकिन राजा का पता नहीं चला। घंटों मशक्कत के बाद मछुआरे डूबने के स्थान से कुछ दूरी पर राजा का शव निकालने में सफल रहे।

तीनों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी जलालपुर भेजवाया जहाँ नीरज की हालात गम्भीर देख इलाज चल रहा है। दो सौरभ गुप्ता और मोनू गुप्ता को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को भी दिया। थानागद्दी पुलिस चौकी प्रभारी युगल किशोर राय मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिये। राजीव सुरेंद्र मौर्या का इकलौता पुत्र था। सुरेंद्र पान की दुकान चलाते हैं और राजा चार महीने पहले फल की दुकान खोल रखा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र में शोक का माहौल है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read