HomeChitrakootएकीकृत बागवानी के दो दिवसीय मेला/गोष्ठी का हुआ आयोजन

एकीकृत बागवानी के दो दिवसीय मेला/गोष्ठी का हुआ आयोजन

एकीकृत बागवानी के दो दिवसीय मेला/गोष्ठी का हुआ आयोजन

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। विधायक मऊ/मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे की उपस्थिति में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना 2022-23 का दो दिवसीय किसान मेला/गोष्ठी का आयोजन सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर मंदाकिनी भवन कालूपुर कर्वी चित्रकूट में हुआ। विधायक मानिकपुर/मऊ अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि सब्जी, फूल की खेती में काफी संभावना है जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है।

जनपद में पानी की भी समस्या है लेकिन कम पानी की खेती पर बल दे सकते हैं। उद्यान विभाग से बीज भी दिए जा रहे हैं जो अच्छी क्वालिटी का है, सभी लोग इसका प्रयोग करें जिससे आय में वृद्धि हो सके। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि निश्चित रूप से केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से किसानों की आय दुगनी के लिए कार्य कर रही है। किसान सम्मान निधि देकर किसानों के आय में व कई प्रकार की सहायता देकर कार्य कर रही है जिसका गोष्टी के माध्यम से बताया जा रहा है व सभी किसान भाइयों को बीज भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने कहा कि यह दो दिवसीय बागवानी विकास योजना का गोष्टी आयोजन किया जा रहा है जो उद्यानिकी मिशन के परिकल्पना है, इसीलिए गेहूं, धान व सामान्य फसलें से आगे बढ़कर खेती करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फल, फूल की खेती कर सकते हैं जिससे आप अपने आय को बढ़ा सकते हैं। उद्यान विभाग द्वारा कई योजना चलाई जा रही है इरिगेशन द्वारा पाइप व ट्रैक्टर भी दिया जा रहा है।

वैज्ञानिक खेती करें जिससे किसान की आय में बढ़ोतरी होगी। जनपद के आस—पास जिलों हमारी में हमारे एफ़पीओ के माध्यम से सब्जी व मिर्ची का सप्लाई किया जा रहा है जो एक अच्छा कार्य के साथ ही अपनी आय में बढ़ोतरी कर रहे हैं। जो उद्यानिकी विभाग की योजना है, उससे लाभ मिलेगा।

जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि किसान भाई की आय को दुगनी करने के लिए राज्य सरकार व केंद्र सरकार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सिंचाई योजना के तहत स्प्रिंगर के द्वारा सिंचाई को बढ़ावा दिया जा रहा है जो उद्यानिकी मिशन योजना के अंतर्गत वितरित किए जाते हैं। जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में जनपद में कोल्ड स्टोरेज को बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। हमारे यहां पर बागवानी में नींबू का पौधा वह फूलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे वित्तीय वर्ष में आय की बढ़ोतरी होगी।

इस अवसर पर शिव पूजन, छेदी लाल, लालेंद्र सिंह, रामशरण, जवाहर लाल को अंगवस्त्रम व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोष्टी मेला में दिवाकर सिंह को मिनी ट्रैक्टर भी दिया गया। गोष्ठी का संचालक शिव कुमार शुक्ला ने किया।
इस मौके पर कृषि उपनिदेशक राजकुमार, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक गनीवा डा. चंद्रमणि त्रिपाठी, पंकज अग्रवाल, रवि त्रिपाठी सहित तमाम किसान भाई उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read