Jaunpur News : नहर में डूबने से युवक की हुई मौत, आजमगढ़ में मिला शव
963167
Jaunpur News : नहर में डूबने से युवक की हुई मौत, आजमगढ़ में मिला शव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना अंतर्गत खलीलपुर निवासी एक युवक की नहर में गिरकर डूबने से मौत हो गयी। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं युवक की लाश समीपवर्ती जनपद आजमगढ़ की नहर में मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी धर्मेंद्र गौतम 35 वर्ष परिजनों से कहा कि नहर से खेत में पानी भराने के लिए जा रहा हूं। दोपहर तक घर न आने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।
बीती शाम आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के बरौना बाजार के पास शारदा सहायक नहर खण्ड 23 में ग्रामीणों ने शव देखा तो सनसनी फैल गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने बरदह थानाध्यक्ष संजय सिंह को दी जिस पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को बाहर निकाला। देर शाम शव के पास से मिले कागजात से उसकी पहचान धर्मेन्द्र पुत्र रामरूप के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना सरायख्वाजा पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने परिजनों को दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार युवक को मिर्गी की शिकायत थी। तीन भाई में सबसे छोटा था। धर्मेन्द्र की पत्नी भानमती देवी भी मंद बुद्धि की है। उसे दो पुत्री रेखा 15 वर्ष एवं रिंकी 13 वर्ष हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।