Jaunpur News : शहर की गुल बिजली को ठीक करने में लगे लाइनमैन को उठा ले जाने की धमकी
हाइडिल परिसर के चेंजर कार्यालय में घुसकर हाथापाई करने वाले ने दी धमकी
गाली व धमकी से लाइनमैन सहित अन्य विभागीय लोगों में भड़का आक्रोश
जौनपुर। विद्युत वितरण खण्ड 132 केवी के विद्युत चेंजर कार्यालय में गुरूवार को उस समय हड़कम्प मच गया जब दो वैक्यूम फटने से ठप विद्युत आपूर्ति को संचालित करने के लिये गड़बड़ी को ठीक करने में लगे लाइनमैन को एक व्यक्ति द्वारा धमकी देते हुये उठा ले जाने की बात कही गयी।

















