HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : ट्रेन से युवक की हुई मौत, परिजनों ने कहा—...

JAUNPUR NEWS : ट्रेन से युवक की हुई मौत, परिजनों ने कहा— मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

JAUNPUR NEWS : ट्रेन से युवक की हुई मौत, परिजनों ने कहा— मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरही गांव निवासी रामधनी बिंद के 18 वर्षीय पुत्र ने रविवार को ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के उक्त गांव निवासी रामधनी बिंद का पुत्र विकास बिंद जंगीपुर कला गांव के समीप वाराणसी-फैजाबाद रेलमार्ग पर ट्रेन से कटकर जान दे दिया। स्वजनों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आज वह घर से अचानक गायब हो गया था। खोजबीन करने के बाद सूचना मिली कि कोई युवक रेलमार्ग पर कटा पड़ा है।

जब हम लोगों ने देखा तो उसकी पहचान विकास बिंद के रूप में हुई। वहीं घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो लोगों ने इसकी सूचना पूर्वांचल चौकी इंचार्ज संतोष यादव को दे दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। चौकी इंचार्ज संतोष यादव ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read