HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : संगत पंगत जौनपुर ने नवनिर्वाचित आडिटर को किया सम्मानित

JAUNPUR NEWS : संगत पंगत जौनपुर ने नवनिर्वाचित आडिटर को किया सम्मानित

JAUNPUR NEWS : संगत पंगत जौनपुर ने नवनिर्वाचित आडिटर को किया सम्मानित

जौनपुर। संगत पंगत जौनपुर द्वारा कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित ऑडिटर शिवशंकर श्रीवास्तव का सम्मान समारोह किया गया। नगर के तारापुर कॉलोनी में आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव एवं संचालन जिला महासचिव सुलभ श्रीवास्तव ने किया।

इस मौके पर कायस्थ कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष व संगत पंगत के संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव डीओ ने कहा कि समाज में जो जिस क्षेत्र में आगे बढ़ता है, उसका सम्मान करने से पूरे समाज का सम्मान बढ़ता है। संरक्षक आरडी श्रीवास्तव ने कहा कि आज विभिन्न क्षेत्रों में कायस्थ समाज के लोग चुनाव जीतकर लोग आगे आ रहे हैं जो हर्ष की बात है। राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के अध्यक्ष दयाशंकर निगम ने कहा कि संगत पंगत के लोग समाज के सुख—दुःख में शामिल होकर एक मिसाल कायम कर रहे हैं।

दीवानी अधिवक्ता संघ के ऑडिटर अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता समाज ही समाजहित के लिए कार्य करता है। संरक्षक दयाल सरन श्रीवास्तव ने कहा कि आज समय की मांग है कि सभी संगठनों को एक मंच पर आना होगा। जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि संगत पंगत समाजहित के लिए कार्य कर रहा है व करता रहेगा।संगत पंगत परिवार ने नवनिर्वाचित ऑडिटर शिवशंकर श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, अनिल श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, शिवशंकर श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, आरडी श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, हरिशंकर श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव पत्रकार, अनुपम श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, दयाशंकर श्रीवास्तव, महेंद्र गुप्ता, अरविंद सिंह एडवोकेट, राहुल सिन्हा, राकेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read