HomeJaunpurJaunpur News : श्रीराम लला की शोभायात्रा को लेकर प्रशासन से मिला...

Jaunpur News : श्रीराम लला की शोभायात्रा को लेकर प्रशासन से मिला युवा बजरंग दल का प्रतिनिधिमण्डल

Jaunpur News : श्रीराम लला की शोभायात्रा को लेकर प्रशासन से मिला युवा बजरंग दल का प्रतिनिधिमण्डल

जौनपुर। युवा बजरंग दल श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति के नेतृत्व में 10 अप्रैल को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामलला के जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारी पूर्ण हो गई है। सुरक्षा, सफाई, विद्युत, पानी सहित अन्य व्यवस्था के संदर्भ में एक प्रतिनिधिमण्डल प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी से मिलकर मांग प्रेषित करते हुये व्यवस्था के संदर्भ में उन्हें अवगत कराया।

RK Hospital And Blood Component Center

पत्रक के अनुसार शोभायात्रा पूर्व की भांति 10 अप्रैल दिन रविवार को सायंकाल 4 बजे भंडारी रेलवे स्टेशन के पास श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर सब्जी बाजार, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज होते हुए कजगांव पड़ाव पर भगवान श्रीराम की आरती व प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊंट के अलावा डीजे, बैण्ड-बाजा, अखाड़ा सहित आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी।

वहीं पूरे मेला क्षेत्र में शोभायात्रा के संचालन के लिए लाउडस्पीकर लगाकर कोतवाली चौराहे से संचालन करने हेतु नियंत्रण कक्ष बनाये जायेंगे। इसके अलावा स्वयंसेवी संगठन सहित नगरवासियों से अपील किया गया कि स्वागत द्वार जलपान सहित अन्य माध्यम से अपनी सहभागिता निभायें। प्रतिनिधिमण्डल के अध्यक्ष सुधीर साहू बोल बंम, महासचिव संजीव चौरसिया, सुभाष गर्ग, रंजीत अग्रहरी, आलोक वैश्य, कृष्णा कुमार, श्रवण चौरसिया, विजय गुप्ता, अर्पित गर्ग सहित तमाम लोग शामिल रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read