Jaunpur News : नशीले पाउडर के साथ युवक गिरफ्तार
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सोमवार को नगर के जेसीज चौराहे के पास से एक युवक को 50 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवक नगर के ही उसरा भादी पानदरीबा मोहल्ले का निवासी है। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक संजय सिंह हमराहियों के साथ जेसीज चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध लगने पर प्रकाश यादव पुत्र बहादुर यादव को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 50 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर युवक का चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव, अश्विनी शर्मा और अभिषेक कुमार रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












