चोरी की बाइक व कार के साथ दो युवक गिरफ्तार
संतोष तिवारी
बिछवां, मैनपुरी। स्थानीय थाना पुलिस ने बीती शाम को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के लहरा पुल के समीप से दो युवकों को दो चोरी की बाइक व एक मारुति ईको कार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार हुए युवकों को लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक बीती शाम को मय हमराह आरक्षी दीपू पाल, विपिन कुमार, राजन पवार के साथ क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था के हेतु भृमण पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि लहरा पुल के समीप दो संदिग्ध लोग दो बाइक व एक मारुति ईको कार के साथ खड़े हुए हैं।
मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर उप निरीक्षक दुष्यंत कुमार कौशिक मय हमराह मुखबिर द्वारा बताये गए जगह पर पहुंच गए। पुलिस को देख युवक भागने का प्रयास करने लगे। उप निरीक्षक ने सूचना थाने में दी। सूचना पर थाने की कोबरा मोबाइल पर तैनात आरक्षी सुरजीत चौधरी रिंकू रावत मौके पर पहुंचे। घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुमित कुमार निवासी नवादा थाना मलावन जनपद एटा व दूसरे युवक ने अपना नाम मनोज कुमार गांव दतौली थाना मलाबन जनपद एटा बताया। पकड़े गए युवकों के पास से दो बाइक व एक मारुति ईको कार बरामद हुई। वहीं पकड़े गए युवकों ने बताया कि ये गाड़ी वह बिक्री के लिए यहां लाये थे। पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












