Jaunpur News : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नगर पंचायत रामपुर के मीडिल स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव की देखरेख में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर कमलेश पांडे, रमेश दूबे, रोहित यादव, नागेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं परानपुर पंचायत भवन में ग्राम विकास अधिकारी सुशांत शुक्ला व ग्राम प्रधान लालजी शर्मा की देखरेख में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। नगर पंचायत कार्यालय पर भी योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें नगरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















