Jaunpur News : मनबढ़ पति ने पत्नी व दो मासूमों को पीटकर घर से निकाला
विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मोथहा गांव निवासी 32 वर्षीय महिला को उसके मनबढ़ पति ने सोमवार की देर रात मारपीट कर बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी पंकज निषाद पुत्र मुन्ना निषाद की शादी नगर कोतवाली क्षेत्र के बलुआ घाट निवासी रमेश निषाद की पुत्री अंजनी निषाद के साथ 10 वर्ष पूर्व हुई थी। समय के साथ अंजनी की दो पुत्रियां परी 6 वर्ष तथा छोटी पुत्री 3 वर्ष पैदा हुई। अंजनी का आरोप है कि पंकज अक्सर रात को घर से बाहर निकल जाता है। उसका चरित्र सन्देहास्पद है। इसी बात को लेकर पंकज ने अंजनी को दर्जनों बार मारा पीटा। इसी पर चार पांच बार पंचायत हुई। पंकज द्वारा गलती नहीं करने की बात पर सुलह हुई थी। सोमवार की रात को फिर दोनों में झगड़ा हुआ। पंकज ने अंजनी को मारना पीटना शुरू कर दिया गया। उसके बाद आधी रात को उसे घर से बाहर भगा दिया। अंजनी ने सूचना अपने मायके वालों को दिया। उसके परिजन रात को ही 112 डायल को सूचना देकर पुलिस के साथ पहुंच गये। वहां से अंजनी को लिवाकर चले गये। सुबह घटना की तहरीर पुलिस को दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















