HomeJaunpurJaunpur News : भ्रष्टाचार के खिलाफ यशवन्त गुप्ता का सत्याग्रह आन्दोलन 85वें...

Jaunpur News : भ्रष्टाचार के खिलाफ यशवन्त गुप्ता का सत्याग्रह आन्दोलन 85वें दिन भी जारी

Jaunpur News : भ्रष्टाचार के खिलाफ यशवन्त गुप्ता का सत्याग्रह आन्दोलन 85वें दिन भी जारी

जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को 85वें दिन भी यशवन्त गुप्त द्वारा सत्याग्रह आन्दोलन जारी रहा। 9 अगस्त 2021 से सत्याग्रह आन्दोलन चलाया जा रहा है। इस दौरान श्री गुप्त ने बताया कि सत्याग्रह के मांग के 10 बिन्दुओं के जांच हेतु जिलाधिकारी द्वारा 24 अगस्त को टीम बनाया गया किन्तु तत्कालीन अधिकारियों के गलत एवं आपराधिक कार्यों के खुलासा के भय से जांच में शिथिलता बरती जा रही है।

इससे ज्ञात होता है कि टीम के जांच अधिकारी अपराधियों को बचाने का कार्य कर रहे हैं। सत्याग्रह स्थल पर तमाम लोगों की उपस्थिति में जनवार्ता किया गया जिसके माध्यम से जिलाधिकारी से मांग किया गया कि तत्कालीन आपराधिक कार्यों को अन्जाम देने वाले अधिकारियों पर जांच कराकर कार्यवाही करें। आन्दोलन के समर्थन में सोमवार को वीरेन्द्र पाण्डेय, विजय प्रकाश मिश्र, सन्तोष कुमार, जे.बी. राठौर, प्रेम प्रकाश मिश्र, अरूण यादव, ओम प्रकाश यादव, विकास शुक्ला, राम आसरे गुप्ता, हरीराम, अनिल कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read