HomeJaunpurJaunpur News : समाजवादी छात्रसभा ने चलाया सदस्यता अभियान

Jaunpur News : समाजवादी छात्रसभा ने चलाया सदस्यता अभियान

Jaunpur News : समाजवादी छात्रसभा ने चलाया सदस्यता अभियान

जलालपुर, जौनपुर। प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव निर्देश पर समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्रा और जिला प्रभारी अंबिका प्रसाद के संयुक्त नेतृत्व में जंगी महाविद्यालय असबरनपुर में सदस्य्ता अभियान का आयोजन हुआ। इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सछास की सदयस्ता ग्रहण किया। साथ ही मौजूदा सरकार द्वारा छात्र, नौजवान आदि पर शिक्षा सहित रोजगार को लेकर संकट के बारे में अपनी चिंता जाहिर किया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शनि यादव ने बताया कि हम लोग एक हफ्ते से लगातार जनपद के हर कालेज में शिविर लगाकर लगातार छात्रों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। जिला प्रभारी अंबिका प्रसाद ने कहा कि 2022 के चुनाव में छात्रों व नौजवानों का पूरा समर्थन अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए होगा। जिला प्रवक्ता आकाश यादव ने कहा कि छात्रसभा द्वारा जो सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, यह लगातार चलते रहेगा। इस अवसर पर जेम्स, अमित यादव, विराट यादव, विकास, शनि, आकाश, गोल्डी यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read