जाति जनगणना के लिये यादव महासभा चलायेगा जनजागरण अभियान: महासभा

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जनगणना 2027 में जाति की प्रविष्टि को लेकर यादव समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर के नईगंज में जागरूकता कार्यक्रम के लिये प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई।
प्रदेश महासचिव कमलेश यादव की पहल पर आयोजित कांफ्रेंस के माध्यम से वक्ताओं ने समाज के लोगों से अपील किया कि यदि उनकी जाति यादव है तो जनगणना में जाति के कॉलम में स्पष्ट रूप से यादव ही दर्ज करायें जिससे समाज के आंकड़ों में एकरूपता बनी रहे और यादव समाज की वास्तविक जनसंख्या का सही आकलन हो सके।
इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट अशोक यादव प्रदेश अध्यक्ष यादव महासभा उत्तर प्रदेश एवं पूर्व विधायक जगराम सिंह यादव राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने ने स्वजातीय बन्धुओं से जागरूकता अभियान चलाने की अपील किया।
इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, डीके यादव, विशाल, विजय, अमन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।







