Jaunpur News : छात्राओं को साइबर क्राइम व उससे बचाव के बारे में महिला थानाध्यक्ष ने किया जागरूक
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। महिला थानाध्यक्ष किरन मिश्र ने धर्मापुर बाज़ार स्थित रामराज गर्ल्स इंटर कालेज में छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उससे बचाव के बारे में जागरूक किया। जानकारी के अनुसार महिला थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ धर्मापुर बाजार स्थित रामराज गर्ल्स इंटर कालेज पर पहुची। महिला थानाध्यक्ष किरन मिश्र ने छात्राओं को साइबर क्राइम व उससे बचाव के बारे जागरूक करते हुए कहा कि राह चलते, अकेले में या स्कूल में कही भी कोई भी अराजक तत्व आप को देख के आप के फोटो क्लिक कर करे व भद्दे कमेंट करें या छेड़खानी की कोशिश करें तो तुरंत आप लोग डायल 112 व 1090 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर के सूचना दें।
पुलिस तत्काल मदत के लिए समय से पहुच जाएगी। उन्होंने छात्राओं से मोबाइल फोन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करने के लिए बताया। कहा कि किसी भी अंजान नम्बर से कॉल आता है या मैसेज आता है या कोई अनजान व्यक्ति आप से वीडियो कॉल कर के बात करने की कोशिश करे तो बिल्कुल भी उस अनजान व्यक्ति से बात न करें। सम्बंधित थाने पर जाकर शिकायत दर्ज कराए। जिससे उक्त व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही हो सके। इस दौरान प्रधानाध्यापिका वंदना मौर्या, विभा पाल, सुनीता यादव, सावित्री, रूबी सिंह, अनामिका, नीरज कुमार, सत्यम पांडेय, ग़ालिब खान आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













