Jaunpur News : अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, कार सवार दो घायल
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बाईपास पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जानकारी के अनुसार लाइन बाजार निवासी सोनू सोनकर व बेचन सोनकर किसी काम से कार से आजमगढ गए हुए थे। कार्य को निपटा कर दोनो वापस जौनपुर आ रहे थे।
बुधवार की शाम साढ़े सात बजे कार सवार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विथार गांव के पास बाई पास पर पहुँचे ही थे तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर होते ही आस पास के लोग मौके पर पहुचे। स्थानीय लोगों ने कार में सवार सोनू सोनकर (25) व बेचन सोनकर (27) को बाहर निकाला और दुर्घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड़ भिजवाया। सोनू सोनकर को सिर में व सीने में चोट आई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













