HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : महिलाएं होती हैं घर की मुखिया: प्रो. निर्मला एस....

JAUNPUR NEWS : महिलाएं होती हैं घर की मुखिया: प्रो. निर्मला एस. मौर्य

JAUNPUR NEWS : महिलाएं होती हैं घर की मुखिया: प्रो. निर्मला एस. मौर्य

महिला सम्मेलन में चार गांव की महिलाएं की गयीं सम्मानित
अजय विश्वकर्मा/शूभांशू जायसवाल
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विश्वशरैया हाल में सोमवार को दीक्षोत्सव के परिप्रेक्ष्य में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए चार गांव की महिलाओं को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि महिलाएं घर की मुखिया होती है। महिलाओं का जितना सम्मान किया जाए कम है। घर और समाज में महिलाओं की दोहरी जिम्मेदारी होती है घर सम्भालना और खेती भी देखना। जिस परिवार में नारी का सम्मान होता है वहां ईश्वर निवास करते हैं, जिस घर मे गृहिणी नहीं रहती उस घर का सम्मान न तो आसपास के लोग करते हैं न ही उनका समाज।

स्वागत प्रो0 रवि प्रकाश ने किया। इसके पहले पेंटिंग और क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय था जी-20 एक परिवार एक भविष्य की ओर, नवीकरण ऊर्जा सूत्रों के बारे में जन जागरूकता, राष्ट्र निर्माण में नई शिक्षा नीति 2020 की भूमिका। इसके निर्णायक मंडल में डा. शैलेश प्रजापति और डा. पीसी यादव थे। कार्यक्रम संचालन डॉ. विनय वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनु त्यागी ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, प्रो. वंदना राय, प्रो. प्रदीप कुमार, डॉ सुशील कुमार, डॉ आलोक मुखर्जी, प्रो. रजनीश भाष्कर आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read