HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मां दक्षिणा काली मन्दिर का स्थापना दिवस व श्रृंगारोत्सव...

JAUNPUR NEWS : मां दक्षिणा काली मन्दिर का स्थापना दिवस व श्रृंगारोत्सव सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : मां दक्षिणा काली मन्दिर का स्थापना दिवस व श्रृंगारोत्सव सम्पन्न

शूभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रॉसिंग के निकट (फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे) स्थित श्री मां आद्याशक्ति दक्षिणा काली मन्दिर का 39वां दिवसीय वार्षिक स्थापना दिवस एवं भव्य श्रृंगारोत्सव धूमधाम से भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मां काली का भव्य श्रंगार एवं मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया जिसमें मां का रुप अलौकिक दिखाई दे रहा था। मां काली के दर्शन हेतु सुबह से लेकर देर रात तक दर्शनार्थियों को तांता लगा रहा। सांय मन्दिर पर हवन, पूजन एवं पूर्णाहूति में श्रद्धालुओं ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया।

मन्दिर पर आये लोगों ने भण्डारे में महाप्रसाद ग्रहण किया। सांयकाल भजन संध्या का शुभारम्भ मंदिर के पुजारी भगवती सिंह वागीश व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बैंक महाप्रबंधक विजेंद्र सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डा. तेज सिंह व मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ उत्तम गुप्ता ने सभी गायक कलाकारों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सपा नेता अजय त्रिपाठी, अरविंद बैंकर, डा. विपुल सिंह, ईएनटी सर्जन डा. बृजेश कनौजिया, नेत्र सर्जन डा. अजय पांडेय, डॉ शैलेश सिंह, ऑर्थो सर्जन आलोक यादव, डॉ पीके सिंह, छात्र नेता यशवीर सिंह, भगवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अंजना सिंह, रमेश सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, विक्रम गुप्ता, रामपाल विश्वकर्मा, राम अवतार यादव आदि लोग उपस्थित रहे। लोगों का स्वागत देवेश सिंह व सर्वेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में पत्रकार वन्देश सिंह ने सभी के प्रति प्रकट किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read