HomeJaunpurJaunpur News : पुलिस से दुर्व्यवहार करने से रोकने वाले अधिवक्ता पर...

Jaunpur News : पुलिस से दुर्व्यवहार करने से रोकने वाले अधिवक्ता पर महिला ने किया हमला

Jaunpur News : पुलिस से दुर्व्यवहार करने से रोकने वाले अधिवक्ता पर महिला ने किया हमला

केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कजगांव बाजार में मंगलवार को पुलिस से दुर्व्यवहार करने से रोकने वाले अधिवक्ता पर एक महिला ने गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार कजगांव बाजार के पास के ही एक मोहल्ले से एक युवती 13 जुलाई को अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पहले गुमशुदगी तथा बाद में एक युवक पर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया था। उक्त युवती को पुलिस ने 5 अक्टूबर को बरामद कर लिया था। 164 का मजिस्ट्रेट को बयान दिलवा दिया गया था।

सोमवार को युवती को कोर्ट के माध्यम से परिजनों को सुपुर्द करने के लिए एसआई डॉ. रामजनम यादव एक महिला कांस्टेबल के साथ गए थे। कोर्ट में महिला ने सम्भवतः युवक के पक्ष में बयान दिया था। इसी बात से नाराज परिजन कोर्ट परिसर में पुलिस से बेवजह बदतमीजी करने लगे। उस समय कोर्ट में उक्त अधिवक्ता काशीनाथ सेठ ने समझा बुझाकर उन लोगों को वहां से हटाया। मंगलवार को अधिवक्ता काशी नाथ सेठ मार्केट के एक चाय की दुकान पर बैठकर कुछ लोगों के साथ चाय पी रहे थे।

उसी दौरान उक्त युवती के घर की महिला ने काशीनाथ सेठ से काफी बुरा बर्ताव किया। उनके ऊपर हमला कर दिया। लोगों ने उसे किसी प्रकार हटाया। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी। काशीनाथ सेठ ने पुलिस को मौखिक सूचना दे दिया। उन्होंने पूछने पर बताया कि मैंने बार कौंसिल को घटना की जानकारी दिया। उसी के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read