Jaunpur News : कर करेत्तर की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिये निर्देश
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। समीक्षा के दौरान आबकारी विभाग द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आबकारी अधिकारी को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी दशा में अवैध शराब न बिकने पाए। स्टाम्प शुल्क के समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि स्टाम्प चोरी के मामले न आने पाये, सभी उपजिलाधिकारी मॉनिटर करें। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि गृहकर, जलकर में शत-प्रतिशत वसूली करें। सभी को निर्देशित किया कि नगर पालिका एवं नगर पचांयतों के द्वारा आय बढायें जाने के प्रयास किये जाये।
परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि प्रवर्तन की कार्यवाई करते हुए वसूली बढायें। जिलाधिकारी द्वारा खनन, बाट माप, विद्युत विभाग, सहित अन्य विभागों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संग्रह के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली में सुधार लाते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि आरसी का डाटा शत-प्रतिशत पोर्टल पर फीड करायें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












