HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जमीनी विवाद में पड़ोसी पर महिला ने लगाया आरोप,...

JAUNPUR NEWS : जमीनी विवाद में पड़ोसी पर महिला ने लगाया आरोप, पुलिस जांच—पड़ताल में जुटी

JAUNPUR NEWS : जमीनी विवाद में पड़ोसी पर महिला ने लगाया आरोप, पुलिस जांच—पड़ताल में जुटी

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सलोनी महिमापुर गांव की एक महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर पड़ोसी द्वारा जमीनी विवाद को लेकर खुद के साथ गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि क्षेत्र के सलोनी महिमापुर निवासी विद्या देवी पत्नी हलवलदार (45) का उनके पड़ोसी सूबेदार से जमीनी विवाद चल रहा था।

बुधवार को सुबह लगभग दस बजे पड़ोसी सूबेदार अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसके घर में घुस आए। उसके साथ गाली-गलौज किये। विरोध करने पर मारपीट भी किए। उक्त महिला ने घटना के बाद डायल 112 पर कॉल करके सूचना भी दिया। मौके पर डायल 112 की पुलिस भी पहुची। विद्या देवी ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच की जा रही है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read