HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : रूहानियत और इंसानियत संग, 75वां वार्षिक निरंकारी संत समागम

JAUNPUR NEWS : रूहानियत और इंसानियत संग, 75वां वार्षिक निरंकारी संत समागम

JAUNPUR NEWS : रूहानियत और इंसानियत संग, 75वां वार्षिक निरंकारी संत समागम

जौनपुर। रूहानियत और इन्सानियत के दिव्य संदेश को दर्शाने वाले 75वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का आयोजन 16 से 20 नवम्बर तक होने जा रहा है। इसी श्रृंखला के अंर्तगत सत्गुरु माता सुदीक्षा जी द्वारा समागम सेवाओं का उद्घाटन बीते 18 सितम्बर को संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में किया गया। उसी दिन से ही दिल्ली एंव अनेक राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों एंव सेवादल के सदस्यों द्वारा नित्य प्रतिदिन सेवाओं में योगदान दिया जा रहा है।

साथ ही सत्गुरु के पावन दर्शन पाकर सभी भक्त प्रफुल्लित हो रहे हैं। इस आशय की जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस वर्ष का ‘75वां वार्षिक निरंकारी संत समागम’ पूर्व की भांति सत्गुरु माता सुदीक्षा के सान्निध्य में सन्त निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा (हरियाणा) में आयोजित है जिसका विस्तारण लगभग 600 एकड़ क्षेत्र में होगा। समागम का मुख्य आकर्षण प्रतिदिन सत्संग, सेवादल रैली, कवी दरबार, निरंकारी प्रदर्शनी, बाल प्रदर्शनी, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग प्रदरोशनी, सत्गुरु प्रवचन होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read