जहरखुरानी गिरोह का वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे
तेजस टूडे सं.
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत रोडवेज से एक वृद्ध महिला को जहरखुरानों ने अपना शिकार बनाया था जिसमें पुलिस ने अब तक 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। 5वें आरोपित को भी पुलिस ने बड़ागांव से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसिया बाजार निवासी विपिन प्रजापति पुत्र जय शंकर प्रजापति को शनिवार को कोतवाली निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय ने हमराहियों संग मिली सूचना पर बड़ागांव के समीप से जहरखुरानी गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया। 19 मार्च को रोडवेज परिसर के पास से आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज के ककरही गांव निवासी 70 वर्षीय प्रमिला सिंह पत्नी सुभाष सिंह को जहरखुरानी का शिकार बनाकर सारा सामान लूट कर बेहोशी की हालत में चिरैया मोड़ के समीप फेंककर फरार हो गया था। इसी मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर दर्ज मुकदमे में चालान भेज दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



