शाहगंज पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, दो शातिर गिरफ्तार
भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक बनाने की सामग्री बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी घटना टल गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरीन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता प्राप्त किया।
पुलिस टीम ने मिली सूचना पर चेकिंग के दौरान शनिवार को बड़ागांव नहर पुलिया के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर उनके निशानदेही पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में अफसर हुसैनी पुत्र इसरार हुसैनी निवासी अरसिया थाना सरपतहां जनपद जौनपुर तथा विष्णु प्रताप पुत्र अरविंद निवासी चूड़ी मोहल्ला थाना शाहगंज जनपद जौनपुर शामिल हैं।
बरामद सामग्री में 75 किलोग्राम बारूद, 44 किलोग्राम कलमी सोडा, 94 किलोग्राम पीला पाउडर, 72 किलोग्राम बरेठा तथा 30 किलोग्राम यूरिया सहित विस्फोटक बनाने की अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को थाना लाकर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, हे0का0 अनुज सिंह, हे0का0 जितेंद्र पांडेय, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, अमरनाथ यादव, अमन यादव, सुनील यादव एवं महिला कांस्टेबल दीपिका तिवारी शामिल रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



