HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : दुराचार में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : दुराचार में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : दुराचार में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को बलात्कार एवं आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि दुराचार एवं आई.टी.एक्ट के मामले में वांछित आरोपी अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुये उपनिरीक्षक राघवेन्द्र राय, हेड कांस्टेबल शशांक शेखर और कांस्टेबल बरखू राम के साथ सूरापुर चौराहे के पास पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस द्वारा नाम पता पूछे जाने पर उसने अपना नाम पता स्थानीय क्षेत्र स्थित चिलबिली गांव निवासी शशी पुत्र हुबराज बताया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब हो कि उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाने में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 व 67 आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। प्रकरण में पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read