HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पारिवारिक कलह से क्षुब्ध युवक ने लगायी फांसी, हुई...

JAUNPUR NEWS : पारिवारिक कलह से क्षुब्ध युवक ने लगायी फांसी, हुई मौत

JAUNPUR NEWS : पारिवारिक कलह से क्षुब्ध युवक ने लगायी फांसी, हुई मौत

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हुसैनाबाद निवासी एक युवक ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर गुरुवार की दोपहर अपने मकान के एक कमरे में लगे पंखे के सहारे विद्युत केबल के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय के बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां मंजर देख हैरान रह गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार गांव में गुरुवार दोपहर अरविंद उर्फ बिंदू (35) पुत्र सहदेव का शव कमरे में लगे पंखे के सहारे विद्युत केबल के फंदे में लटकता मिला। परिवार के लोग आनन-फानन में शव को नीचे उतारा तो वह मृत पड़ा मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर हमराहियों के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस के प्रारंभिक जांच में दो दिन पूर्व पत्नी से अनबन के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई। बताते हैं कि दो दिन पूर्व पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुई अनबन के चलते वह मायके चली गई थी। इसके बाद से युवक परेशान चल रहा था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read