HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

JAUNPUR NEWS : सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

JAUNPUR NEWS : सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। शासन के निर्देशानुसार सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन हुआ। महाविद्यालय में संचालित एन.सी.सी, रा.से.यो. एवं रोवर्स-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया कि जिन छात्र-छात्राओं की उम्र 1 जनवरी 2024 तक 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे सभी बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क करके अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करा सकते हैं। मेजर प्रो. विमलेश पांडेय ने निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के लिए वांछित अभिलेखों के बारे में बताया। इसी क्रम में रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ. कर्मचन्द यादव ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं की भूमिका के बारे में विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन सिंह, डॉ. मुमताज अहमद अंसारी, डॉ. पूनम श्रीवास्तव, डॉ. ओम प्रकाश सिंह, राकेश खरवार, रामजीत यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read