HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : छात्र—छात्राओं को दी गयी यातायात की जानकारी

JAUNPUR NEWS : छात्र—छात्राओं को दी गयी यातायात की जानकारी

JAUNPUR NEWS : छात्र—छात्राओं को दी गयी यातायात की जानकारी

संजय अस्थाना
जौनपुर। नगर के राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी पुलिस विभाग के यातायात अधिकारियों द्वारा दी गई। छात्रों को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार ने कहा कि आप सब जब तक बालिग नहीं हो जाते, तब तक बिना वैध लाइसेंस के दो एवं चार पहिया वाहन न चलाएं। गाड़ी चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला ने कहा कि यातायात पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनी है जिसका नाम है हेलमेट। आप लोग हेलमेट जरूर देखो। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। प्रधानाचार्य डा. संजय चौबे ने कहा कि आप सब अभी छोटे हैं। अपने घर को अपने बड़ों को बगैर हेलमेट के बाइक न चलने दें। उनसे बोले कि पापा भैया आप लोग यातायात के नियमों का पालन जरूर करें। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ। छात्र-छात्राओं को यातायात यातायात जागरूकता विषयक पोस्टर वह रंगोली बनाई गई थी जिसे अतिथियों ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ विश्वनाथ यादव ने किया। इस अवसर पर डा. रमेश, डा. अशोक मिश्रा, राम प्रताप, डॉ बृजेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अंजनी श्रीवास्तव, रवि सिंह, अनिल यादव, सत्य प्रकाश सिंह, वंदना सिंह, रंजना चौरसिया सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read