HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सड़क खराब होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

JAUNPUR NEWS : सड़क खराब होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

JAUNPUR NEWS : सड़क खराब होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विपिन तिवारी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। धर्मापुर विकास खण्ड के सोनारी गांव में ग्रामीणों ने आधा किमी खराब सड़क से अजीज आकर बुधवार को प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर से पिलखिनी, सोनारी होते हुए अमरा, असवारा होकर आजदनगर बाजार जाने वाला नहर का पिच मार्ग सोनारी गांव के पास महज आधा किमी ज्यादा खराब है जिसमें जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हैं। बरसात होने से उन गड्ढों में पानी भर जाता है जिसमें कई लोग अब तक गिरकर घायल हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार जनप्रतिनिधियों से की गई है। मगर आज तक सुधार नहीं हुआ। इस मार्ग से कई दर्जन गांव के राहगीरों का आना जाना लगा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सड़क नहीं सही की गई तो हम लोग पुतला दहन और प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर राजेश मिश्रा, विकास मिश्रा, गुल्लू यादव, दीपक तरुण मिश्रा, अवनीश मिश्रा, मंचल मिश्रा, विनय मिश्रा, हर्षित मिश्रा, अमन मिश्रा, नीलेश, रंजन मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, शिवशंकर यादव, महेंद्र सरोज, राम बचन सरोज, इंद्रजीत कश्यप, पप्पू विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read