HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : नासही में नया केबल लगाकर शुरू की गई विद्युत...

JAUNPUR NEWS : नासही में नया केबल लगाकर शुरू की गई विद्युत आपूर्ति

JAUNPUR NEWS : नासही में नया केबल लगाकर शुरू की गई विद्युत आपूर्ति

वार्डवासियों ने चेयरमैन का जताया आभार
केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद की चेयरमैन उम्मे रहीला के प्रयास से वार्ड नं. 5 नासही में 160 मीटर का नया केबल तार लगवाया गया जिससे वार्डवासियों को काफी राहत मिलेगी। विगत कई सालों से यहां केबल तार न होने के वजह से लोगो के यहां काफी दिक्कत व परेशानी हो रहा था। इसकी जानकारी जब चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान को हुई तो उन्होंने अपने कार्यलय के विद्युत कर्मियों को भेजकर रेनू गुप्ता, मनोज गुप्ता के मकान से होकर संजय शर्मा, लालचंद शर्मा होते हुए फारुख अहमद की गली तक 160 मीटर का नया केबल तार लगवाया। इस कार्य से स्थानीय लोगों को इस भीषण गर्मी में काफी राहत मिलेगी। इस दौरान अजय शर्मा, विनय शर्मा, अशोक गुप्ता, श्याम शर्मा, सुजीता देवी आदि लोगों ने चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान व सभासद विनोद प्रजापति का आभार जताया है। चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने कहा कि प्रत्येक वार्डों में बिना किसी भेदभाव से कार्य किया जायेगा। वार्डवासियों को कोई भी परेशानी हो तो सीधा अवगत कराएं। समाधान किया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read