पिता-पुत्र को छोटे बेटे व ससुरालजनों ने उतारा मौत के घाट
मां गम्भीर रूप से घायल, क्षेत्र में फैली सनसनी
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। जिला मुख्यालय के शहजादपुर में सराफा व्यवसायी और उसके पुत्र की घर के अंदर निर्मम हत्या कर दी गयी तो वही पत्नी घायल कर दी गयी। जिन्हे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। दिन दहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि हत्या की वजह पारिवारिक विवाद है। हत्या का आरोप व्यवसायी के छोटे पुत्र, दोनों बहुएं, बेटे के ससुर व साले पर लगा है। घटना की सूचना पर पुलिस टीम के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुँची और साक्ष्य संकलन किया। आईजी अयोध्या भी मौके पर पहुँचे और घटना का जायजा लिया व आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। मृतक व्यवसायी के भतीजे की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी सभी आरोपी फरार है पुलिस गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली पुलिस को बुधवार को सुबह लगभग 10:30 बजे सूचना मिली कि शहजादपुर मेन रोड पर स्थित एक घर के मेन गेट पर ताला बंद है और अंदर से एक महिला के चिल्लाने की आवाज आ रही है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने ताला तोड़कर जब अंदर पहुँची तो महिला गम्भीर रूप से घायलावस्था में पड़ी है। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजावाया और जब अंदर देखा तो दो पुरुषों का शव पड़ा हुआ था। घर के अंदर खून बिखरा पड़ा था। आवास सर्राफा व्यवसायी कृष्णा सेठ था। घर के अंदर जो शव था उसकी शिनाख्त कृष्ण चन्द्र सोनी उनके बड़े पुत्र आनन्द सोनी का था। जबकि घायलावस्था में मिली महिला कृष्ण चन्द्र सोनी की पत्नी सुनीता सोनी थी। बीच शहर में मेन रोड पर स्थित घर में दिन दहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना से हड़कम्प मच गया। घटना स्थल पर लोगो की भीड़ जमा हो गयी। जो भी सुना वह घटना स्थल पर पहुँच गया। सूचना पर कोतवाल अकबरपुर संजय पाण्डेय, सीओ सदर सुरेश मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय मौके पर पहुँचे। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और साक्ष्य इकठ्टा किया गया। मृतक व्यवसायी के भतीजे दीपक सोनी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दीपक सोनी ने बताया है कि उसकी चाची ने बताया कि उसके छोटे बेटे रवि सोनी, उनकी बहुये ज्योति सोनी, शालिनी सोनी, समधी राधेश्याम सोनी, उनका पुत्र सोनू द्वारा लोहे की रॉड और ईंट से हमला कर कृष्ण चंद्र और बेटे आनन्द सोनी की निर्मम हत्या कर दिया। जबकि मुझे भी जान से मारने की नीयत से हमला किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







